Wednesday, September 3, 2008

मोबाइल फोन जैसी होगी सुविधा

फायरफॉक्स और एक्सप्लोरर में टैब्स एड्रेस बटन के नीचे होते हैं। क्रोम के टैब्स एड्रेस बटन के ऊपर होंगे। वेब प्रोग्राम अपने डेडिकेटेड विंडोज में खुलेंगे। इससे ब्राउजिंग का तरीका बदलेगा। डिफॉल्ट होमपेज पर क्रोमा आपको स्पीड डायल की सुविधा देगा। ये कुछ वैसी ही सुविधा है, जो मोबाइल फोन पर होती है। ऐसी ही फैसिलिटी ओपेरा ब्राउजर में भी है। इसके जरिए यूजर को मोस्ट विजिटेड वेब पेज थंबनेल की शक्ल में दिखेंगे।

यानी आपके पसंदीदा पेज एक साथ पूरी स्क्रीन पर नजर आएंगे। इसी तरह हाल के सर्च, बुकमार्क किए गए पेज और हाल में बंद किए गए टैब भी आपको नजर आएंगे। इससे ब्राउजिंग आसान हो जाएगी क्योंकि लोग आम तौर पर कुछ पेज बार बार देखते हैं।

No comments: